आगरा के सीएमओ का डा0 आर सी पान्डेय द्वारा देर सांय पूर्णकालिक चार्ज ग्रहण
————————————-
आगरा! उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के पत्र सं0 -15/2020/ 1220/सेक-2-पांच-2020 दिनांक 10मई2020 के निर्देशानुसार कोविड -19 के सक्रंमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पूर्व में विशेष कार्याधिकारी नियुक्ति किए डा0 आर सी पान्डेय ने रविवार की देर सांय आगरा के पूर्णकालिक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद का चार्ज ग्रहण कर लिया है ! निवर्तमान सीएमओ डा0 मुकेश कुमार वत्स को सेवानिवृत्ति होने तक कार्यालय जिलाधिकारी आगरा से सम्बद्ध किया गया है ! —