
एटा ~ मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मिरहची पुलिस द्वारा तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को 20 लीटर (10-10लीटर)कच्ची शराब सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 13.04.2021 को समय करीब11:00 बजे थाना मिरहची पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तस्करी हेतु ले जाई जा रही 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित 02 शराब तस्कर को ग्राम प्रसादपुर बंबा की पुलिया से ग्राम प्रसादपुर की ओर आम रास्ता बंबा की पटरी को जाने वाले रास्ते से, गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपताः-
1- नेम सिंह पुत्र हातिम सिंह निवासी श्यौराई थाना मिरहची जनपद एटा।
2- हीरालाल पुत्र तिलक सिंह निवासी श्यौराई थाना मिरहची जनपद एटा।
बरामदगी
1- 20 लीटर कच्ची शराब