
एटा – मारहरा पुलिस को मिली सफलता , चेकिंग के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 10( 5-5 लीटर) लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 12/04/2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा समय करीब 20.10 बजे चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बुढर्रा रोड पर बने मन्दिर के पीछे 20 कदम की दूरी पर, ग्राम सराय अहमद खां से10 लीटर (5-5लीटर) कच्ची शराब सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
- सुनील कुमार पुत्र रोशन लाल जाटव नि0 मौ0 जय जयराम सोंरो गेट थाना व जनपद कासगंज
- जुबैर पुत्र जमील अहमद नि0 मौ0 नबाब पुरानी ईदगाह कस्बा व थाना कासगंज जिला कासगंज बरामदगी
1- 10( 5-5 )लीटर कच्ची शराब गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
1.उ0नि0 श्री बलवन्त सिंह
2.कां0 1137 राहुल देव - रि0का0 बीरबहादुर