
जनपद एटा घटनाक्रमानुसार दिनांक 12.04.2021 की रात्रि में ग्राम खरौली में अनुचित रुप से बिना अनुमति के मोटर साइकिलों व स्कार्पियों से आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार धीरेन्द्र पुत्र रामस्वरुप निवासी नगला कड्डी थाना जैथरा के समर्थन में दिनेश यादव पुत्र कृपाल सिंह निवासी छोटी जरारी जैथरा, स्कार्पियो वाहन स्वामी बबलू तथा 50-60 अन्य व्यक्ति अज्ञात चुनाव प्रचार कर कर रहे थे, थाना पुलिस को देखकर प्रधान प्रत्याशी व अन्य मोटर साइकिल सवार व्यक्ति अपनी अपनी मोटरसाइकिलें व गाड़ी छोड़कर भाग गये। जिसमें 01 स्कोर्पियो गाडी व 26 मोटर साइकिलों को प्राइवेट वाहन में लदवाकर थाना जैथरा लाकर दाखिल किया गया है। (1) प्रधान पद के उम्मीदवार धीरेन्द्र पुत्र रामस्वरुप निवासी नगला कड्डी जैथरा (2) दिनेश यादव पुत्र कृपाल सिंह निवासी छोटी जरारी जैथरा (3) स्कार्पियो वाहन स्वामी बबलू (4) 50-60 अन्य व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध आचार संहिता व कोविड-19 की गाइड लाइन के उल्लंघन में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 154/21 धारा 171(च), 188, 269, 270 भादंवि व 3 महामारी अधिनियम पंजीकत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।