माहौल बिगाड़ने के लिए आसमाजिक तत्वों ने मस्जिद पर फेंके पत्थर, पुलिस ने शुरू की जांच

यूपी (अलीगढ़): माहौल बिगाड़ने के लिए आसमाजिक तत्वों ने मस्जिद पर फेंके पत्थर, पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव शुरू होते ही शरारती तत्व भी सक्रिय हो गए हैं. अलीगढ़ में कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए मस्जिद पर पथराव कर दिया. शरारती तत्वों ने मस्जिद में लगी लाइट को भी तोड़ दिया और मौके से भाग गए. इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया. जैसे ही मस्जिद पर पथराव होने की सूचना मिली स्थानीय थाना पुलिस के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पंहुच गए. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है. सीओ इगलास ने इस घटना पर सख्ती बरतते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ये घटना अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव सहारा खुर्द गांव स्थित अकबरी मस्जिद की है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में माहौल खराब करने के लिए क्षेत्र के गांव सहारा खुर्द स्थित मस्जिद में कुछ शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गए. इस बीच शरारती तत्वों ने मस्जिद में लगी लाइट को भी उखाड़ दिया. पत्थर किसने और क्यों फेंके हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका है. वंही मस्जिद पर पत्थरव की सूचन पाकर तत्काल थाना इगलास पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे सीओ इगलास मोहसिन खान घटनास्थल पर पहुंच गए. घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए सीओ इगलास मोहसिन खान ने मस्जिद के मौलवी से घटना के बारे में जानकारी ली.

पुलिस ने पथराव को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है. सीओ इगलास मोहसिन खान ने थाना कोतवाली इगलास को मामले में तत्काल कार्यवाई करते हुए मस्जिद पर पत्थर फैंकने वाले शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया है. पुरे मामले में सीओ इगलास मोहसिन खान ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्थर किन लोगों द्वारा फेंके गए हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं हुई है. पुलिस घटना की जानकारी करने में जुटी हुई है, जो भी असामाजिक तत्व हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks