
जिला पंचायत सदस्य कासगंज के वार्ड संख्या 8 के कार्यालय का उद्घाटन
(कासगंज)-जनपद कासगंज के जिला पंचायत के वार्ड संख्या 8 से सदस्य पद की भाजपा प्रत्याशी बन्दना गुप्ता के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पटियाली विधायक ममतेश शाक्य और अमांपुर विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया।सिढ़पुरा स्थित ब्रज फार्म हॉउस में भाजपा चुनाव कार्यालय बनाया गया है भाजपा चुनाव कार्यालय उद्घाटन पर क्षेत्रीय जनता हजारों की संख्या मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान कोविड के नियमों का सख्ती से पालन किया लोगों को मास्क वितरण कर मास्क उपयोग कराया गया।
भाजपा के दिग्गजों नेताओं ने की जिला पंचायत वार्ड संख्या 8 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंदना गुप्ता को पूरे दम ख़म के साथ जिताने की अपील की।भाजपा विधायक ने अपने संबोधन में सरकार के द्वारा कराए गये विकास कार्यों को गिनाया गया,और जिला पंचायत के वार्ड संख्या 8 की प्रत्याशी वंदना गुप्ता के परिजनों का राजनीतिक पदों पर रहने के बाद कितना विकास कराया है इसे क्षेत्रीय जनता भलीभाँति जानती है वंदना गुप्ता के ससुर श्याम सुन्दर गुप्ता हमेशा समाज की सेवा के लिए समर्पित रहे है और आगे भी सेवा करते रहेंगे।जब जब वंदना गुप्ता के परिजनों को मौका मिला है लोगों से कदम से कदम मिलकर चले है।
जनपद कासगज के सिढ़पुरा में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 8 की भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया गया इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे और विपक्षी पार्टीयों पर सभी नेता जमकर बरसे इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ममतेश शाक्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा सपा में परिवार बाद है ,सपा में एटा,कासगज,बदायूं व प्रदेश भर की सीटों पर एक वर्ग विशेष को ही टिकट दिया जाता है जनता ये सब जान चुकी है,उन्होंने कहा भाजपा पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है,कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता क्षेत्रीय विधायक ममतेश शाक्य ,अमापुर विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह श्यामसुंदर गुप्ता ,वंदना गुप्ता रवीश कुमार व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और हजारों की सख्या में समर्थक मौजूद रहे।