कोविड-19 से जमीनी जगं के असली महायोद्दा हैं पालिका के सफाई कोरोना वारियर्स ———————-मुकेश राजपूत
सम्मान के हकदार हैं अलीगंज पालिका के सफाई शूरवीर ————— सत्यपाल सिंह राठौर ! ! ! पालिका प्रांगण में सांसद,
विधायक, चेयरमैन द्वारा किया गया सफाईकर्मियों का सम्मान!!!
( एटा )आज बुधवार को पालिका परिषद के प्रागंण में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को अलीगंज नगर में फैलने से रोकने के लिए स्वंय अपनी जान की परवाह किए बिना आदर्श नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों के द्वारा जमीनी धरातल पर अलीगंज नगर के सम्मानित नागरिकों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए की गई जगं के चलते उन्हें भाजपा के सासंद मुकेश राजपूत एवं क्षेत्रिय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर तथा पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया ! पालिका परिषद प्रागंण में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा सासंद मुकेश राजपूत ने कहा कि आज समूचा विश्व इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जगं लड रहा है ! लेकिन इस कोविड-19 से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लडी जा रही महाजगं में जो देश अपने आपको एटमी ताकत कहते नहीं थकते थे वह सभी आज हमारे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगे नतमस्तक खडे नजर आ रहे हैं क्योंकि उन्होने सीमित संसाधनों के बाबजूद इस वायरस से बचाव एवं रोकथाम के जो मंत्र देश के नागरिको को दिऐ उससे भारत के नागरिकों को आशातीत सफलता ही नहीं मिली बल्कि मनोबल अत्यधिक सशक्त हुआ ! मुकेश राजपूत ने आगे कहा कि कोविड-19 की जमीनी जगं लडकर यदि देश के लोगों का जीवन अपनी जान की परवाह किए बिना किसी ने सुरक्षित किया है तो वह असली कोविड-19 महायोद्दा हैं हमारे आदर्श पालिका परिषद के सफाई कोरोना वारियर्स जिनका सम्मान अपने कर कमलों से करके मुझे आज सौभाग्य की अनुभूति हो रही है ! सासंद मुकेश राजपूत ने अपने सम्बोधन में अलीगंज के लाडले पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू की सराहना करते हुए कहा कि पालिका में संसाधनों की कमी के बाबजूद उन्होने विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के आशीर्वाद के चलते अपने निजी श्रोतों से समूचे नगर को एक बार नही बल्कि तीन तीन मर्तवा सेनीटाजेशन कराते हुए लॉक डाउन से बेरोजगार हुए सर्वहारा वर्ग के गरीब मजदूरों के लिए नगर में आधा दर्जन स्थानो पर निशुल्क: भोजनालयों को खोलकर प्रतिदिन दोनो समय तकरीबन पांच हजार लोगों के लिए जो व्यवस्थाऐं की है वह एेतिहासिक व अविस्मर्णीय रहेंगी ! समारोह को संबोधित करते हुए लोकप्रिय जननेता क्षत्रिय शिरोमणि विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि जहां समूचा विश्व इस महामारी से जूझ रहा है तो वहीं जन जीवन की सुरक्षा के लिए जमीन पर स्वच्छता अभियान के तहत हमारे पालिका परिषद के शूरवीरों का योगदान अविस्मर्णीय एवं एेतिहासिक है ! जिन्होंने अपने घर परिवार के जीवन की सुरक्षा को द्रष्टिगत न रखते हुए पहले पायदान पर नगर अलीगंज की सम्मानित जनता को इसलिए रखा कि यदि इस विनाशकारी महामारी से समूचा अलीगंज बचेगा तो घर परिवार भी जिन्दा रहेगा ! विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने आगे कहा कि मैं गर्व करता हूँ अलीगंज के लोकप्रिय चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता पर जिन्होंने आज कोविड-19 से जंग लडने वाले शूरवीरों के मनोबल को बनाऐ रखते हुए उन्हे पीपीई किट, मॉस्क, सेनेटाइजर, हैन्ड ग्लब्स आदि व्यवस्थाओ से सशक्त कर कीटनाशक दवाओं के घर घर स्प्रे कराकर एवं स्वच्छता अभियान की अलख जगाकर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया ! सम्मान समारोह के दौरान पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता उर्फ राजू द्वारा कोरोना वारियर्स के सम्मान के साथ ही समारोह की अजीम शख्शियत सांसद मुकेश राजपूत एवं व्यक्तित्व के धनी लोकप्रिय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर सहित सीओ अजय सिहं भदौरिया आदि गणमान्य व्यापारियों एवं सभ्रांत लोगों का माल्यार्पण कर सम्मान से नबाजा ! इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभी सम्मानित वार्ड सभासदगंण व कर्मचारियों की मौजूदगी उल्लेखनीय रही !