कोविड-19 से जगं हेतु जिला जज ने न्यायालय के कर्मचारियों को मास्क, सेनेटाइजर्स, एवं मेडीकेटेड हैण्ड ग्लव्स का किया वितरण
————————————————–
एटा। जनपद न्यायालय के परिसर में आज बुधवार की प्रातः जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रेणु अग्रवाल द्वारा जनपद न्यायालय के कर्मचारियों को वैश्विक महामारी केरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए
मास्क, सेनेटाइजर्स एवं मेडीकेटेड हैण्ड ग्लव्स का वितरण किया गया !
कोविड-19 से इस संसार में ऐसा कोई व्यक्ति अछूता नहीं है जो इससे जीवन रक्षा के लिए जगं न लड रहा हो ! यही कारण रहा है कि आज न्याय का देवता कहे जाने वाले माननीय न्यायाधीशगंणों को भी अपने लिए एवं अपनों के लिए इससे बचाव की मुद्रा में आते हुऐ इससे बचाव एवं रोकथाम के लिए भारत सरकार की गाइड लाईन के मुताबिक जो सुझाव दिये गए हैं उनको अमल में लाते हुऐ बचाव हेतु मास्क एवं सेनेटाइजर्स भी वितरित किये गये हैं ! तथा जनता को इस महामारी से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर में अरूण कुमार वोहरा, नाजिम अली, आनंद मिश्रा, धीरज सिंह, अक्षय कुमार, रामनाथ अमीन, मनोज कुमार सिंह, भगवान सिंह, तथा नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं पी0एल0वी आदि लोग मौजूद रहे !