
पिलुआ में आरोग्य मेला का आयोजन, 2179 मरीजों को दिया गया इलाज
एटा – रविवार को जिले में 36 स्थानों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। जनपद के पिलुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में पहुंचकर 2273 महिला-पुरुषों ने उपचार लिया। मेला में सर्वाधिक 546 मरीज त्वचा रोग के पहुंचे। जिनको चिकित्सकों ने शरीर की सफाई रखने को कहा। साथ ही उपचार दिया गया है।
सीएमओ डा. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि रविवार को जिले में 36 स्थानों पर आयोजित मेले में सुबह से शाम तक 2179 मरीजों को परीक्षण कर दवा प्रदान की गई। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में महिला मरीजों की संख्या 868, पुरुष मरीजों की संख्या 942 रही। जबकि बच्चे 369 दवा एवं उपचार लेने पहुंचे। अधिकांश में सर्दी, खांसी, जुकाम, त्वचा रोग बीमारी की शिकायत रही। मेला में 26 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। कोविड-19 हेल्प डेस्क पर 822 की कोरोना जांच की गई। जिसमें एंटीजन से 342 की जांच की गई। जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला।