
दंपति से जेवर से भरा बैग लूटा
एटा -रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार दंपति से लुटेरे जेवरात से भरे पर्स लूट ले गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित ने बाइकसवार दो लुटेरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला हाथरस थाना सादाबाद के गांव बिसाना निवासी गीतम सिंह ने थाना जलेसर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नौ अप्रैल को पत्नी के साथ सकरौली में रिश्तेदारी में जा रहे थे। नगवाई बंबा के पास पहुंचे। बाइकसवार लुटेरे पत्नी का पर्स लूटकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि पर्स में सोने की अंगूठी, चेन, मोबाइल रखा हुआ था। एसएचओ जलेसर केपी सिंह का कहना है कि पर्स बाइक के बीच में रखा था। बाइकसवार लुटेरें छीनकर ले गए।