उ.प्र. अपराध निरोधक समिति की वार्षिक बैठक हुई संपन्न

उ.प्र. अपराध निरोधक समिति की वार्षिक बैठक हुई संपन्न

एटा। रविवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ शाखा एटा की वार्षिक बैठक का आयोजन समिति के चेयरमैन बंदी साक्षात्कार समिति के निज निवास अरुणा नगर पर किया गया। इस बैठक में समिति के पुनर्गठन 2021 से 2022 एवं आने वाले समय में बंदियों के सुधार मनोरंजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुधारों हेतु कार्यों के लिए चर्चा एवं निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शशिकांत वर्मा ने की। प्रस्ताव प्रमुख रूप से समिति के उपाध्यक्ष अश्वनी दीक्षित द्वारा सुझाव दिया गया कि जो पदाधिकारी नियमित और पर किसी भी मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पा रहा है उन्हें पद मुक्त किया जाना चाहिए इस पर समिति के सभी पदाधिकारियों ने एकमत से एक कारण बताओ नोटिस जारी कर आख्या देने की सहमति जताई इसका अनुमोदन की स्वीकृति जिला मंत्री कारागार पर्यवेक्षक राहुल कुलश्रेष्ठ ने की। वही समिति के जिला मंत्री राहुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि समिति के विस्तार हेतु ब्लॉक स्तर तक पदाधिकारियों को मनोनीत कर ग्रामीण स्तर पर समिति का विस्तार किया जाए। इस प्रस्ताव का समिति के सभी सदस्यों ने पुरजोर समर्थन किया। इसके लिए मीटिंग तक का समय दिया गया है। अंत में समिति द्वारा अगली बैठक पर विचार कर बंदियों के उत्थान हेतु सभी पदाधिकारियों द्वारा संकल्प लिया गया और बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। इस दौरान राहुल कुलश्रेष्ठ प्रदेश प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश/जिला मंत्री, शशिकांत शर्मा चेयरमैन (बंदी साक्षात्कार समिति), अखिलेश पचौरी (सह सचिव), राजीव मिश्रा (कार्यक्रम प्रभारी), अश्वनी दीक्षित उपाध्यक्ष, मुकेश कुमारी (जिला मंत्री महिला प्रकोष्ठ), शिवकुमार पाठक (नगर मीडिया प्रभारी), मनोज यादव सदस्य, अरविंद गुप्ता (जिला मीडिया प्रभारी), प्रशांत जैन सदस्य, अंकित जैन सदस्य, आशू पाराशर (कपिल पाराशर) सदस्य, दीपक दीक्षित सदस्य, रविकांत शर्मा सदस्य आदि उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks