
#Etah….
वृद्ध और एक महिला ने की आत्महत्या
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शवों का कराया पोस्टमार्टम
◾ देर रात 60 वर्षीय मुन्ना लाल राठौर निवासी ग्राम पमांस थाना कोतवाली देहात ने मकान के कमरे मे अंदर से कुंडी बंदकर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी और दामाद ने ही पुलिस को खबर दी, पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
◾वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की देर सायं थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कनिकपुर निवासी 30 वर्षीय आरती देवी पत्नी नरेश कुमार की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, इसके बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया, यहां से एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे ले लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।