सरकारी कर्मचारी से मिलकर 124 वोट कटवाएं

#Etah….

असमाजिकतत्ववों ने सरकारी कर्मचारी से मिलकर 124 वोट कटवाएं
◾पीड़ित वोटरों ने जिलाधिकारी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
◾वोट न बढ़ने की स्थिति में करेंगे धरना प्रदर्शन व आमरणअनशन
◾त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व विकास खण्ड शीतलपुर की ग्राम पंचायत गढ़ी तालुका बरौली में मतदाता सूची में बड़ा गोलमाल सामने आया है।
◾असमाजिकतत्ववों ने गलत शिकायत कर सरकारी कर्मचारी से सांठ-गांठ करने के पश्चात 124 लोगों के वोट कटवा दिए। ◾जिन लोगों के वोट काटे गए उन्होंने अब जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा. विभा चहल से शिकायत की है।
◾ग्राम पंचायत गढ़ी तालुका बरौली निवासी चंद्रदेव उर्फ पप्पू की पत्नी मुन्नीदेवी समेत अन्य पीड़ित मतदाताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा है कि असमाजिकतत्ववों द्वारा विभागीय कर्मचारियों की मिली भगत से 124 सही वोटों को नियम विरुद्ध तरीखे से कटवा दिया है।
◾इस सम्बंध में बीएलओ और सुपरवाइजर द्वारा कोई जांच नहीं की गई और नहीं मतदाताओं को प्रारूप 6 पर सुनवाई के लिए कोई मौका दिया गया।
◾वोटरों ने जिलाधिकारी ने मांग की है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जाए और पात्र मतदाताओं के नाम तत्काल रूप से वोटर लिस्ट में बढाए जाएं। ताकि वोटर नागरिकता के तौर पर अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर सकें।
◾वोटरों ने चेतावनी भी दी है कि अगर उनके वोट नहीं बढाए गए तो 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अनिश्चित कालीन आमरण अनशन होगा।
◾मांग करने वालों में मुकेश कुमार, प्रेमपाल सिंह, अमन कुमार, गिरीश चन्द्र, रमेश चन्द्र, शरद कुमार, डा. नंद किशोर, विपिन कुमार, खजानसिंह, निर्दोश कुमार, महेश चन्द्र सिंह, विजेन्द्रसिंह, लखपति सिंह, रामप्रकाश, विजेन्द्रसिंह, अजबसिंह, सुनीता, युवराज सिंह, सुलय सिंह, अजब सिंह, प्रवेश कुमार, कुलदीप कुमार समेत दर्जनों वोटर शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks