
एटा- थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, एनबीडब्ल्यू वारंटियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.04.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर केस0नं0- 372/18 , मुअसं0 52/17 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि में एनबीडब्ल्यू वारंटशुदा अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- सोनू पुत्र महेंद्र निवासी अकबरपुर केशोराम थाना नयागांव एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उप निरीक्षक यशवीर सिंह
2- का 0711 दिलीप