
एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 01 वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 10.04.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त सम्बन्धित जीएसटी न0 253/2019 अ0स0 392/2008 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1-राजकिशोर पुत्र बहादुर सिंह निवासी कैल्ठा थाना अलींगज जिला एटा ।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह
2-का0 1217 वेदप्रकाश सिंह