अनुपस्थित कार्मिकों का प्रशिक्षण 10 अप्रैल को

अनुपस्थित कार्मिकों का प्रशिक्षण 10 अप्रैल को

एटा। प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश एवं जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह ने संयुक्त रूप से सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से 09 अप्रैल को जनेश्वर मिश्र सभागार में मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान कुल 123 मतदान कार्मिक दोनों पालियों में अनुपस्थित रहे हैं।

उन्होंने सूचित किया है कि अनुपस्थित कार्मिक 10 अप्रैल को प्रातः 9:30 बजे से जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपना प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें, अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks