

एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री सुनील कुमार त्यागी के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 09.04.2021 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एनबीडब्ल्यू वारण्टी विजेन्द्र पुत्र अनेग सिंह निवासी न0 बंजारान इन्द्रगण मजरा हसनगण थाना जलेसर जिला एटा सम्बन्धित केस न0 556/20 धारा 147, 148, 323, 427, 504, 506 भादवि तथा विनोद कुमार पुत्र नत्थू सिंह उर्फ कुंवरपाल निवासी फाजिलपुर थाना जलेसर एटा सम्बंधित केस नं0 51/2015 धारा 498, 506 भादंवि में गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
- विजेन्द्र पुत्र अनेग सिंह निवासी न0 बंजारान इन्द्रगण मजरा हसनगण थाना जलेसर जिला एटा
- विनोद कुमार पुत्र नत्थू सिंह उर्फ कुंवरपाल निवासी फाजिलपुर थाना जलेसर एटा