
शहीद पार्क में हुआ निःशुल्क योग शिविर का आयोजन!
एटा। जनपद के जिला मुख्यालय पर स्थित शहीद पार्क में यश योग सेवा समिति द्वारा निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। आपको बता दें भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग एक ऐसा साधन है, जिससे तनाव से मुक्ति मिलती है, वही शरीर स्वस्थ रहता है मांसपेशियां हष्ट पुष्ट रहती हैं और कई असाध्य रोगों से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में नगर में स्थित शहीद पार्क में यश योग सेवा समिति द्वारा निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। योग शिविर प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगा। यश योग सेवा समिति पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग शिविर में आकर योग करें और स्वास्थ्य लाभ उठाएं।