दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना‌ मिरहची पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 09.04.2021 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअसं- 47/21 धारा 498ए, 304बी, 313, 328 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रहे दो आरोपियों को उन्हीं के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता-

  1. अजब सिंह पुत्र गयादीन सिंह
  2. शारदा देवी उर्फ पूर्णा देवी पत्नी अजब सिंह निवासीगण नगला जोरी थाना मिरहची जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज
  2. हे0का0 332 प्रेमपाल सिंह
  3. कांस्टेबल मनोज कुमार
  4. एचजी शेषपाल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks