
करिश्मा कुदरत का ! बकरी ने दिया बूढ़े इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म, इंसानी बच्चे की तरह ही रोया भी फिर……………………….
यह चौंका देने वाली घटना गुजरात के सोनगढ़ जिले के सेलटीपाडा गांव की है। यहां एक पालतू बकरी ने बूढ़े इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया था। इस बच्चे के चार पैरों और कान के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसानों जैसा था। इतना ही नहीं, आवाज भी इंसानी बच्चों के रोने जैसी थी। हालांकि, बच्चे ने जन्म के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया।
ख़बरों के मुताबिक सेलटीपाडा के पुशपालक अजीतभाई वसावा ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया तो वे इसे देखकर चौंक उठे। पूरा चेहरा बूढ़े व्यक्ति जैसा था और बच्चे की पूंछ भी नहीं थी। खबर फैलते ही गांव के लोग इसे देखने जमा हो गए थे।
अजीतभाई ने बताया कि जन्म के बाद हम बच्चे को देख ही रहे थे कि तभी उसने इंसानी बच्चे की तरह रोना भी शुरू कर दिया। गांववालों ने तो यह मान लिया था कि किसी के पूर्वज ने जन्म लिया है। लेकिन, बच्चा ज्यादा देर जीवित नहीं रह सका। इसके बाद गांववालों ने पूजा-अर्चना के बाद हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार दफनविधि की।