अंतिम संस्कार में भी वेटिंग ! सूरत में कोरोना से हुई मौतों के बाद चंद घंटों में पहुंची 40 लाशें

गुजरात : अंतिम संस्कार में भी वेटिंग ! सूरत में कोरोना से हुई मौतों के बाद चंद घंटों में पहुंची 40 लाशें

  • अंतिम संस्कार के लिए 3 से 4 घंटे तक इंतजार करते रहे परिजन

गुजरात में मृतकों के अंतिम संस्कार में भी वेटिंग वाली स्थिति है। दरअसल, सूरत के एक श्मशान में गुरुवार को कोरोना से हुई मौतों के बाद चंद घंटों में 40 शव पहुंचे। यहां 15 मिनट में ही 3 एंबुलेंस से 9 शव लाए गए। यही नहीं एक एंबुलेंस में तो 6 शव रखे हुए थे। एक दिन में पहली बार इतने शवों के चलते यहां जगह कम पड़ गई। नतीजा यह हुआ कि परिजन को अंतिम संस्कार के लिए 3 से 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

प्रशासन के अनुसार सूरत में कोरोना से रोज 5 से 8 मौंतें दर्ज हो रही हैं। हकीकत यह है कि कोविड प्रोटोकॉल से रोज 100 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। श्मशान गृहों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला रहा। यही हाल अश्निनी कुमार श्मशान गृह का भी जहां, तीन-चार एंबुलेंस रोजाना 3-4 फेरे लगा रही हैं। एक ही एंबुलेंस से 6 शव भेजे गए थे। जिन मृतकों के शव वहां रखे हुए थे उनमें से कई के परिजनों को तो पता ही नहीं चल रहा था कि उनके रिश्तेदार का शव कौन सा है।

शहर के श्मशान गृह में वेटिंग बढ़ने के कारण प्रशासन ने कोरोना से मरने वालों का बारडोली के श्मशान में अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया। शाम को 5 शव दाह संस्कार के लिए भेजे गए। बारडोली के प्रांत अधिकारी वीएन रबारी और जिला पंचायत अध्यक्ष भावेश पटेल ने श्मशान का दौरा कर ट्रस्ट के अध्यक्ष सोमाभाई पटेल से चर्चा की। श्मशान के संचालक भरतभाई शाह ने बताया कि ट्रस्ट ने शहर के 5 शवों के दाह संस्कार करने का निर्णय लिया है।

ख़बरों के मुताबिक कतार में कुछ इस तरह रखे हैं शव कि परिजन भी नहीं खोज पा रहे हैं । श्मशान गृह में शवों की कतार लगी हुई है। कई बार तो ऐसा देखने को मिला कि मृतकों के परिजनों का पता नहीं चल पा रहा था कि उनके रिश्तेदार का शव कौन सा है और एंबुलेंस के कर्मचारियों ने कहां रख दिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks