फोटो स्टूडियो संचालक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएं

फोटो स्टूडियो संचालक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएं

एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने सूचित किया कि है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु एटा शहर, मारहरा, सकीट, पिलुआ, मलावन, बागवाला, करतला, मिरहची, बसुंधरा के समस्त फोटोग्राफर 09 अप्रैल को प्रातः 10 बजे एवं अलीगंज, राजा का रामपुर, फगनोल, जैथरा, वरना, सराय अगहत, धुमरी के समस्त फोटोग्राफर 11 अप्रैल को प्रातः 10 बजे एवं जलेसर, अवाग़ढ़, नौहखास, पुन्हैरा, साथानवीपुर, शकरौली क्षेत्र के समस्त फोटोग्राफर 10 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय विकासभवन परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। समस्त फोटोग्राफर सहायक प्रभारी अधिकारी फोटोग्राफी जिला कार्यक्रम अधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर सकते हंै।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks