कोरोना रिटर्न:उत्तर प्रदेश में स्थिति बेहद भयानक
24 घंटे में मिले 8490 नए संक्रमित

#Lucknow…

कोरोना रिटर्न:उत्तर प्रदेश में स्थिति बेहद भयानक
24 घंटे में मिले 8490 नए संक्रमित
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज रात से प्रदेश के छह शहरों नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था लागू होने के बाद भी प्रदेश में नए संक्रमित केस सामने आने का रिकॉर्ड बन रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड संख्या में 8490 नए संक्रमित सामने आने के बाद से प्रदेश के लोगों की चिंता बढ़ती जा रहा है।प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना रिकॉर्ड 8490 नए लोग वायरस से संक्रमित मिले हैं। वैश्विक महामारी के तेजी से पांव पसारने के बीच में यह अब तक एक दिन में मिले रोगियों की सबसे बड़ी संख्या है। मार्च 2020 में संक्रमण की शुरुआत के बाद गुरुवार ऐसा दिन रहा जब इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले थे। इससे पहले प्रदेश में 11 सितंबर 2020 को 7103 संक्रमित मिले थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks