गोवंश के अवशेष मिलने से भड़के लोग, लगाया जाम

गोवंश के अवशेष मिलने से भड़के लोग, लगाया जाम
एटा – अवागढ़ के गांव पुन्हैरा में दो गाय के कटे हुए सिर, अवशेष पड़े हुए मिले। अवशेष मिलने की जानकारी मिलते बजरंज दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया और जाम लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सीओ जलेसर, अवागढ़, जलेसर पुलिस पहुंची और समझाने के बाद भी देर रात तक जाम नहीं खुल सका था।

थाना अवागढ़ के गांव पुन्हैरा में देर शाम सड़क पर दो गाय के कटे हुए सिर, अवशेष पड़े मिले। मामले की जानकारी बजरंग दल के जिला सह संयोजक नितिन राज तिवारी, प्रखंड संयोजक सचिन दुबे, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख सुभम सिंह, जय ठाकुर, कृष्णा सिंह, ओम कुशवाह, राजा वाष्र्णेय, अजय कुमार, राजा वाल्मीकि, अरविंद चौहान आदि पहुंच गए और सड़क को जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही अवागढ़, जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सीओ भी पहुंच गए। जाम लगाने वालों को समझाया। जाम लगाए दल के पदाधिकारियों की मांग थी मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks