कश्मीर: जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

*कश्मीर: जैश के 4 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद*

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. यहां की स्थानीय पुलिस ने आंतकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया. पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में सुरक्षा बलों और पुलिस की आतंकियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई चल रही है. अभी हाल में अवंतीपोरा में ही हिज्बुल कमांडर रियाज नायकू को मार गिराया गया था. उसके मारे जाने के बाद घाटी में हिज्बुल का खात्मा लगभग तय माना जा रहा है. इसी बीच पुलिस की ओर से चलाए जा रहे तलाशी अभियान में मंगलवार को जैश के ये आतंकी गिरफ्तार किए गए.जो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं उनके नाम हैं- शबीर अहमद पारे, शिराज अहमद डार, शफत अहमद मीर और इशफाक अहमद शाह. चारों बाथे इलाके के रहने वाले हैं. चारों पर आरोप है कि इन्होंने जैश के सक्रिय आतंकियों को रहने, खाने-पीने में मदद पहुंचाई. त्राल के जंगलों में टिके आतंकियों को इन लोगों ने मदद पहुंचाई. इनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है…!!

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks