दुष्कर्म आरोपित ने लगाई फांसी , युवक की मौत

दुष्कर्म आरोपित ने लगाई फांसी , युवक की मौत
एटा – फांसी लगने से युवक की मौत हुई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पहले घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया था।

बता दें कि थाना जैथरा के गांव केसरपुर निवासी अर्जुन सिंह (20) पुत्र जागेश्वर सिंह का सोमवार सुबह पेड़ पर लटका मिला था। घरवालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत फांसी लगने से होना आया है। बता दें कि एक माह पहले दुष्कर्म के मामले में जेल से छूटकर जमानत पर आया था। एसएचओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks