माइन्डसेट गुरु प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन, मुंबई का उपाध्यक्ष मनोनीत

माइन्डसेट गुरु प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन, मुंबई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया

दिल्ली- वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन WHRO दिल्ली में समाज सेवा और मानवाधिकार के लिए कार्यरत संस्था है। इसी संस्था के मुम्बई क्षेत्र के लिए प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री को वाईस प्रेसिडेंट चुना गया।

ज्ञात हो प्रो डॉ दिनेश गुप्ता एक मेकैनिकल इंजीनियर है, वे इंजिनीरिंग के साथ साथ सामाजिक, आध्यात्मिक, पत्रकार, साहित्यिक तथा व्यापार जगत में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारी दिनेश गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष योगराज शर्मा तथा वर्ल्ड ह्यूमन राइसटस ओर्गेनाइजेशन के अधिकारियों को धन्यवाद कहा। आगे भी वह इसी तरह से अपना योगदान ओस समाज और मानवता के उत्थान के लिए देते रहेंगे। मनुष्य को आध्यात्मिक और मानवतावाद को उच्च चेतना पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे- यह भावना उन्होंने व्यक्त की। साथ ही उन्होने मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी इलाको में ओर्गेनाइजेशन की टीम बनाने व संगठन को मजबूत करके कार्य करने का विश्वास दिलाया। उन्होने कहा कि जो लोग संगठन से जुडना चाहते है वो संस्था कि वेबसाईट से या उन्हें या किसी पदाधिकारी को संपर्क कर सकते हैं। ओर्गेनाइजेशन की वटसअप हेल्पलाइन 7011490810 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks