जनपद एटा में मिले छः कोरोना संक्रमित

एटा। जिले में सोमवार को छह कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2566 हो गई है।

एटा में गंगनपुर निवासी एक बुजुर्ग, अरुणा नगर निवासी एक महिला, करीमपुर निवासी एक युवती कोरोना पॉजिटिव मिली। इसके साथ ही सकीट ब्लॉक के गांव निगोह हसनपुर में एक युवक, मलावन में एक युवती व एक युवक संक्रमित मिला है।

असरौली पहुंचे सीएमओ

सदर तहसील के गांव असरौली में रविवार को नौ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सोमवार को सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग गांव असरौली पहुंचे। उन्होंने स्वस्थ्य टीम के साथ गांव में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। वहीं गांव में स्वास्थ्य टीम ने होम्योपैथिक दवा पिलाई। वहीं नगला पोता स्थित पीएचसी और अरुणा नगर स्थित एक नर्सिंग होम में व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान लगभग बीस व्यक्तियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks