पुलिस द्वारा अपह्रता / पीडिता सकुशल बरामद

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा अपह्रता / पीडिता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मुअसं 61/2021 धारा 363/366 भादवि में अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 19.03.2021 को वादिया द्वारा थाना पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादिया की ननद उम्र 14 वर्ष को गांव के प्रमोद कुमार पुत्र देशराज, प्रीती देवी पत्नी प्रमोद कुमार व उमेश चन्द्र पुत्र देशराज के सहयोग से अमित निवासी अमितपुर थाना जसरथपुर बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना बागवाला एटा पर *मु0अ0सं0 61/2021 धारा 363, 366 भादवि* पंजीकृत किया गया *बरामदगीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में अपह्रता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष बागवाला एटा को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.04.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में अपह्रता / पीड़िता को मुखिबर की सूचना पर एटा अलीगंज मार्ग पर पवास नहर के पास यात्री प्रतिक्षालय से सकुशल बरामद कर थानास्तर से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी करने वाला पुलिस बल-
1- उ0नि0 किशोरीलाल मीना
2- है0का0 शानमुहम्मद
3- महिला का0 सोना

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks