
एटा~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त 44 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे के तहत थाना जसऱथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 44 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 05.04.2021 जसरथपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त शैलेन्द्र पुत्र लक्ष्मन निवासी ग्राम व थाना जसरथपुर जनपद एटा को 44 पव्वे देशी शराब सहित मुखबिर की सूचना पर कलंदर नगर सरौठ तिराहे से समय करीब 19.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 51/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
- शैलेन्द्र पुत्र लक्ष्मन निवासी ग्राम व थाना जसरथपुर जनपद एटा।
बरामदगी-
1- 44 पव्वे देशी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उ.नि. श्री गेंदालाल
- का0 हरिओम
- का0 रवि कुमार