जिलाधिकारी अचानक पहुँचे इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर

जिलाधिकारी अचानक पहुँचे इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर
कोविड 19 की रोकथाम के लिए की जा रही व्यवस्थाओ का निरीक्षण
कंट्रोल सेंटर के द्वारा तत्काल रोगियों को उपलब्ध कराया जा रहा उपचार

06 अप्रैल 2021 लखनऊ।
आज जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर द्वारा किये जा रहे कार्यो का भौतिक सत्यापन के उद्देश्य से अचानक इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर पहुँचे। जिलाधिकारी द्वारा समस्त कार्यो जैसे सर्विलांस, RRT टीम, एम्बुलेंस आवंटन, हॉस्पिटल आवंटन, वैक्सिनेशन आदि कार्य जो कि कमाण्ड सेंटर से किये जा रहे है उनका निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि कमाण्ड सेंटर को पूर्व की भांति 24×7 कार्यशील कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि शत प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग को कमाण्ड सेंटर के माध्यम से ही किया जा रहा है। साथ ही यहीं से डॉक्टरों की टीम के द्वारा मरीज़ों को एम्बुलेंस व हॉस्पिटल का भी आवंटन किया जा रहा है और होम आइसोलेशन वाले मरीज़ों को कॉल करके उनका हाल चाल व उनका ऑक्सीजन लेवल व टेम्प्रेचर की जानकारी भी कमाण्ड सेंटर के माध्यम से ली जा रही है। उक्त के अतिरिक्त कमाण्ड सेंटर के ही माध्यम से वैक्सिनेशन का डेटा भी लिया जा रहा है। कमाण्ड सेंटर की सभी व्यवस्थाओ के लिये मुख्य विकास अधिकारी को नोडल नामित किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks