
झांसी
दिनांक 05.04.2021 मतदान कार्मिकों के प्रक्षिक्षण में 131 कार्मिक अनुपस्थित
अनुपस्थित कार्मिक 6 अप्रैल को अवश्य उपस्थित हों, अन्यथा होगी एफआईआर दर्ज: एडीएम अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) श्री बी प्रसाद ने सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अंतर्गत मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण दिनाँक 05 से 08 अप्रैल 2021 तक महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रत्येक दिन दो पारियों में प्रातः 10 से 01 बजे तक तथा अपरान्ह 02 से 05 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक पाली में 250 मतदान पार्टियों (1000 कार्मिकों) का प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दोनों पालियों में कुल 131 कार्मिक अनुपस्थित रहे।