डेल्टा काम्बैट सिस्टम लि0 द्वारा अलीगढ़ में किया जाएगा 250 करोड़ का निवेश,

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने आज M/s DELTA COMBAT Systems Ltd कंपनी के साथ 02 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं,

डेल्टा काम्बैट सिस्टम लि0 द्वारा अलीगढ़ में किया जाएगा 250 करोड़ का निवेश,

अलीगढ़ में कम्पनी द्वारा 100 एकड़ भूमि पर लगाई जाएगी डिफेंस इण्डस्ट्री,

लगभग 250 लोगों को मिलेगा रोजगार,

झांसी में भी कम्पनी द्वारा किया जाएगा निवेश, -श्री अवनीश कुमार अवस्थी

दिनांक 05 अप्रैल, 2021 को यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने यू0पी0 डिफेंस इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर के झांसी एवं अलीगढ़ नोड में डेल्टा काम्बैट सिस्टम लि0 के साथ 02 MOU हस्तक्षर किए। कम्पनी द्वारा अलीगढ़ में 100 एकड़ भूमि पर 250 करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है।

इस दौरान कम्पनी के अध्यक्ष श्री कुमार संतोष ने यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ बातचीत की और उन्हें इस योजना के बारे में जानकारी दी। श्री कुमार संतोष ने बताया कि कम्पनी डिफेंस काॅरिडोर के अलीगढ़ नोड में आर्ट असॉल्ट राइफल्स के नवीनतम माॅडल का निर्माण करेगी। इसके अलावा कम्पनी ने झांसी नोड में भी गोला-बारूद, बिना ढंके रॉकेट, MANDAD, ATGM लड़ाकू वाहनों के MRO स्थापित कर 250 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है और इसके तहत कम्पनी का इरादा कम से कम 250 लोगों को रोजगार देने का है।

उल्लेखनीय है कि उ0प्र0 के विकास को गति देने तथा इसके विनिर्माण की क्षमता को और अधिक बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उ0प्र0 डिफेन्स इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर को विकसित करने का निर्णय लिया गया है। उ0प्र0 डिफेन्स इण्डस्ट्रियल काॅरिडोर के झांसी नोड में 1086 हेक्टेयर भूमि पर डिफेंस इण्डस्ट्रीज स्थापित किया जाना प्रस्तावित है, जिसके तहत कुल 1035 हेक्टेयर भूमि का क्रय/पुर्नग्रहण किया जा चुका है वहीं अलीगढ़ नोड में 78 हे0 के सापेक्ष 74 हे0 भूमि का क्रय/पुर्नग्रहण किया जा चुका है।

इस अवसर पर कम्पनी के चेयरमैन, श्री संतोष कुमार, निदेशक श्री आनंद, अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मुजता (सेवानिवृत्त), एजी0एम0 श्री सुनील के अलावा यूपीडा के डिफेंस एडवाइजर (रि0) कर्नल के0एस0 त्यागी, मीडिया सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय और श्री आर0 गोडबोले आई0ए0एस0 (सेवानिवृत्त) भी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks