महर्षि कश्यप जयंती मेले का पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने किया शुभारंभ

महर्षि कश्यप जयंती मेले का पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने किया शुभारंभ , प्रतिमा की स्थापना हेतु दो वर्ष पूर्व दिऐ एक लाख रुपये की धनराशि

एटा ! आज सोमवार को स्थानीय मेहता पार्क से प्रारंभ हुऐ महर्षि कश्यप जंयती मेले का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी के कर कमलों द्वारा किया गया  ! इस अवसर पर मेला संयोजक डा. वीरेश कश्यप एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी. पी. कश्यप द्वारा राकेश गांधी का माल्यार्पण कर भव्य अभिनदंन किया गया  ! ञातव्य हो कि पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी द्वारा कश्यप समाज के प्रमुख स्तम्भ व महर्षि कश्यप महासभा भारत के राष्ट्रीय संरक्षक राकेश कश्यप एवं मानव हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रष्णगोपाल सिहं कश्यप की संस्तुति पर कश्यप समाज के कुछ लोगों को महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा की स्थापना हेतु एक लाख रूपऐ का चैक दिया गया था जिसको बैकं से भुनाकर लगभग पचास हजार रूपऐ की प्रतिमा जयपुर से मगंवा ली गई जो कि आज भी ठन्डी सडक स्थिति धर्मशाला के अन्दर रहकर बाहर स्थापित होने की वॉट जोह रही है  ! पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी द्वारा कश्यप समाज के उत्थान के लिए रैबाडी मुहल्ला में स्थिति कश्यप धर्मशाला के जीर्णोद्धार में भी लगभग दो लाख रूपऐ की धनराशि व्यय कर समाज के लोगों का दिल जीतकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया  !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks