कलयुग बेटा बोला, नहीं चाहिए मां, भीख मांगकर भर लेगी पेट

कलयुग बेटा बोला, नहीं चाहिए मां, भीख मांगकर भर लेगी पेट

आगरा के बरहन में एक अर्द्धविक्षिप्त महिला सड़क किनारे खानाबदोश जीवन गुजार रही है। पड़ताल करने पर पता चला कि यह बदायूं की रहने वाली है। पुलिस की मदद से इसे राशन दिलाया। सोशल मीडिया के माध्यम से इसके परिवार को भी खोज लिया। इसके पति की मौत हो चुकी है। तीन बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे से बात की तो उसने मां को ले जाने से दो टूक मना कर दिया। कहा मां पागल हो चुकी है। हर किसी को गाली देती है। इसके आने से लड़ाई झगड़े होंगे। यह हमारी भी जिंदगी बर्बाद कर देगी। इस दुनिया में केवल यही अकेली नहीं है। बहुत पागल लोग सड़कों पर रह रहे हैं और मांगकर खा रहे हैं। उसी तरह ये भी रह लेगी। मैं मजबूर हूँ।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks