* दुःखद खबर- अब फिर मिले 5 पॉजिटिव*
*कोरोना की 5 जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव।*
*कोरोना को रोकने में जितनी मेरी प्रशासनिक क्षमता उससे भी ज्यादा मेरा प्रयास, पर शिक्षित व जिम्मेदार लोग ही बरत रहे लापरवाही – डीएम।*
डीएम श्री चन्द्र भूषण सिंह ने आज बताया कि जेएन मेडीकल कॉलेज से आज पांच कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। जिनके आवास के 1 किमी. के क्षेत्र को सील कर नगर निगम द्वारा सेनिटाइजेसन का कार्य किया जा रहा है।
*1- 68 वर्षीय बृद्ध निवासी मामू भांजा।*
*2- 61 वर्षीय बृद्ध निवासी मानिक चौक।*
*3- 28 वर्षीय युवक निवासी कैलाश गली देहली गेट।*
*4- 20 वर्षीय युवक निवासी कैलाश गली देहली गेट।*
*5- 55 वर्षीय युवक निवासी कैलाश गली देहली गेट।*
डीएम श्री सिंह ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि लोग लॉक डाउन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।