
एटा ,आज दिनांक 04.04.2021 को महिला थाना परिसर में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में 15 पत्रावली में दोनों पक्षों को नोटिस द्वारा बुलाया गया था, जिसमें 09 पत्रावलियों में दोनों पक्ष के लोग उपस्थित हुए। सभी 09 पत्रावलियों में दोनों पक्षों की वार्ता सुनकर काफी अथक प्रयासकर, समझा बुझाकर 02 परिवारों का समझौता कराया गया। जिसमें 1- आवेदिका श्रीमती बबली पुत्री विनोद कुमार निवासी नेहरू नगर थाना जैथरा एटा, विपक्षी राहुल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गणेशपुर थाना कुरावली मैनपुरी 2- आवेदिका श्रीमती मधु पुत्री आसाराम निवासी कस्बा व थाना करहल मैनपुरी, विपक्षी राजा पुत्र सुनहरी निवासी निवासी काशीराम आवास कॉलोनी मानपुर थाना कोतवाली देहात एटा के मध्य समझौता कराकर दोनों जोड़ों को एक साथ भेजा गया। परिवार परामर्श केंद्र की टीम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती कंचन कटियार, प्रभारी निरीक्षक रजिया सुल्ताना, श्यामलता वेद, सपना यादव एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।