
एटा।सराहनीय कार्य जनपद एटा कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 04.04.2021 को थाना कोतवाली नगर एटा पर सूचना मिली कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला हिन्दू नगर में एक मकान में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है, इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर द्वारा पुलिस टीम के साथ मिलकर दबिश दी गई तो मोहल्ला हिन्दू नगर निवासी श्रीमती गुड्डी पत्नी हरवीर के मकान से तीन युवकों 1- रहीश पाल पुत्र बाबूराम निवासी नगला इंद्रजीत थाना अमांपुर, कासगंज 2- प्रदीप कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी फगनौल थाना जैथरा एटा 3- जुबैर पुत्र मुन्ना निवासी फगनौल थाना जैथरा एटा तथा एक युवती 4- जैसमिन पुत्री मौ0 आबुल निवासी कठहर थाना बैगुसराय शहर, बिहार को आपत्तिजनक अवस्था में आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 284/2021 धारा 3, 4, 5, 6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम बनाम 1- रहीश पाल पुत्र बाबूराम निवासी नगला इंद्रजीत थाना अमांपुर, कासगंज 2- प्रदीप कुमार पुत्र लालता प्रसाद निवासी फगनौल थाना जैथरा एटा 3- जुबैर पुत्र मुन्ना निवासी फगनौल थाना जैथरा एटा 4- जैसमिन पुत्री मौ0 आबुल निवासी कठहर थाना बैगुसराय शहर, बिहार 5- गुड्डी पत्नी हरवीर निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा 6- हरवीर पुत्र नामालूम निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा तथा 7- छोटू पुत्र हरवीर निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।