अलीगंज के तिसौली गांव में लगी भीषण आग एक पशु की मौत, कई पशु एवं पुरुष झुलसे

#Etah….

अलीगंज के तिसौली गांव में लगी भीषण आग
◾एक पशु की मौत, कई पशु एवं पुरुष झुलसे
◾अनाज, कपड़े आदि सामान जलकर राख
◾अलीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिसौली में शनिवार को दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से पांच घरों में आग लग गई। हादसा होते ही समूचे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। जब तक गाड़ी पहंुची तब तक यहां के निवासी मानसिंह, नेकसू, शैलेन्द्र, पूरनमल, गीतम सिंह के घर में लगी आग से एक पशु की मौत हो गई। कई दुधारू पशु जलकर घायल हुए हैं। वहीं कई लोगों के झुलस गए।
◾घटना की खबर लगते ही अलीगंज एसडीएम राजीव पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अलीगंज राघवेन्द्र सिंह, कोतवाली अलीगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहंुच गए। अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक जलकर काफी नुकसान हो चुका था।
◾इस दौरान एसडीएम ने राजस्व निरीक्षण को निर्देश दिए है कि अग्निकाण्ड में पीडितों को दैवीय आपदा के तहत क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट भेजें ताकि पीड़ितों को सहायता प्रदान की जा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks