साथी को शराब का सेवन कराकर मौत के मुंह में धकेलने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

.

  साथी को शराब का सेवन कराकर मौत के मुंह में धकेलने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा  ! थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला भिखारी में तीन युवकों अंशुल पुत्र प्रेमपाल व सुनील पुत्र प्रेमपाल तथा कृपाशंकर उर्फ राजकुमार पुत्र डंबर सिंह जो तीनों आपस में मित्र हैं ,उनके द्वारा गत रात्रि एक खेत में एक साथ बैठकर शराब पी गई, जिसमें राजकुमार लोधी की बाद में तबीयत बिगड़ जाने पर परिजनों द्वारा उसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। परिजनों द्वारा अंशुल तथा सुनील पर राजकुमार को खेत पर काम करते समय अपने साथ बुलाकर ले जाने तथा शराब पिलाकर उसकी हत्या कर देने संबंधी आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया गया है। थाना अवागढ के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार कुरील ने बताया कि संज्ञान में आया है कि मृतक शराब पीने का आदी था। प्रकरण के सम्बन्ध में  अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर फरार आरोपियों में अशुंल  को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है  ! म्रतक राजकुमार लोधी का अवागढ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमें चिकित्सक ने बिसरा सुरक्षित कर उसे लैव में परीक्षण हेतु भेजा गया है  ! पुलिस इस मामले की छानवीन कर रही है कि सेवन की गई शराब को कहां से खरीदा गया था !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks