मृतक महिला के दो बेटों समेत तीन पॉजिटिव

ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़
मृतक महिला के दो बेटों समेत तीन पॉजिटिव
अलीगढ़। दिन निकलते ही जिले में संक्रमित मरीजों में इजाफा होने लगा। शहर के दिल्ली गेट कैलाश गली में तीन और पॉजिटिव पीस मिले हैं। इनमें से दो 60 वर्षीय मृतक महिला के बेटे और एक उनका पड़ोसी बताया जा रहा है। स्वास्थ विभाग की टीम ने तीनों को अतरौली कोरोना अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई। फिरोजाबाद के एक जमाती को प्रशासन ने अपने यहां पॉजिटिव मरीजों में ना जोड़ कर फिरोजाबाद की संख्या में जोड़ा है। ऐसे में अब जिले में 63 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 5 की मौत और 25 स्वस्थ होकर घर लौट चुके। बाकी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks