नामांकन पत्रों की बिक्री में शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

नामांकन पत्रों की बिक्री में शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
~पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार को जलेसर अवागढ़ में रही और दिए दिशा निर्देश~
एटा: पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने शुक्रवार को जलेसर, अवागढ़ और निधौली कलां विकासखंड क्षेत्रों का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री में शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।

डीएम डा. विभा चहल और एसएसपी उदय शंकर सिंह ने तीनों ब्लाक क्षेत्रों में बनाए गए नामांकन पत्रों की बिक्री स्थल एवं प्रस्तावित मतगणना स्थल पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। ब्लाक परिसर में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री की जा रही थी। डीएम ने कहा कि नामांकन पत्रों की बिक्री में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आयोग द्वारा निर्धारित शुल्क पर ही नामांकन पत्रों की बिक्री की होनी चाहिए। यदि कहीं से शिकायत मिली तो संबंधित विकासखंड के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रस्तावित मतगणना स्थल केडीकेआर इंटर कालेज निधौलीकलां, मंडी समिति परिसर जलेसर, एमएचएस डिग्री कालेज अवागढ़ का भी जायजा लिया। कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतगणना स्थलों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएं। इससे मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा, क्षेत्राधिकारी जलेसर सुनील कुमार त्यागी, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

नामांकन पत्र खरीदने को जुटी रही भीड़: गुड फ्राइडे के सरकारी आवास के दिन भी शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। जिन्हें खरीदने के लिए ब्लाक कार्यालयों और कलक्ट्रेट पर संभावित प्रत्याशियों की भीड़ जुटी रही।

जिला पंचायत सदस्य पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआइसी कार्यालय के पास ही कंट्रोल रूम में काउंटर बनवाया गया है। जहां से शुक्रवार को 69 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। अब तक कुल 177 की खरीद की जा चुकी है। वहीं ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए संबंधित विकासखंड कार्यालयों में काउंटर स्थापित किए गए हैं। जिन पर हर दिन ही संभावित प्रत्याशियों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों तक कतारों में जूझकर लोग नामांकन पत्र खरीद रहे हैं। शुक्रवार को निधौली कलां विकासखंड कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत के 242, प्रधान पद के 297, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 17 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। बीडीओ निर्मल कुमार द्विवेदी ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री में भीड़ के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। तीन काउंटर बनाए गए हैं, जिससे व्यवस्था बनी रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks