चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक बाल अपचारी पुलिस निगरानी में, चोरी किए गए 200 रूपये नगद व एक मोबाइल फोन बरामद

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने वाला एक बाल अपचारी पुलिस निगरानी में, चोरी किए गए 200 रूपये नगद व एक मोबाइल फोन बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में संलिप्त एक बाल अपचारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 02/04/2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक बाल अपचारी को 200 रूपये नगद व एक चोरी किया हुआ मोबाइल फोन सहित सम्बन्धित मु0अ0सं0 229/2021 धारा 380, 411 भादवि में गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का नाम पताः-
1- बाल अपचारी सौरभ पुत्र प्रीतम सिंह निवासी हिन्दू नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगीः – मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 200 रूपये नगद , व एक मोबाइल फोन सैमसंग

गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्मचारीगण –

  1. प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह कठेरिया
  2. उ0नि0 रितेश ठाकुर
  3. है0का0 दिनेश कुमार
  4. का0 1240 राहुल कुमार
  5. चालक का0 राकेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks