किसान पंचायत भारतीय किसान यूनियन स्वराज के तत्वावधान में आयोजित हुई

कासगंज।आज जनपद कासगंज के याकूतगंज में एक किसान पंचायत भारतीय किसान यूनियन स्वराज के तत्वावधान में आयोजित हुई जिसमें भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय उपस्थित रहेँ
पंचायत का संचालन राष्ट्रीय प्रमूख महासचिव ठाकुर श्याम वीर सिंह ने किया पंचायत में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन स्वराज लगातार किसानों के आधिकारों की रक्षा लिए संघर्ष करता रहेगा, डी०ए०पी० डीज़ल और रसोई गैस की दरों में लगातार भारी वृद्धि ने साबित कर दिया है कि यह सरकार आम आदमी किसान मजदूर विरोधी है। पूँजीपतियों सरकार है। सरकार किसानों की सुध नही लेती है तब तक केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन स्वराज संयुक्त किसान मोर्चा के साथ आंदोलन जारी रखेगा, और खेती के काम से फ्री होकर सभी किसान पुनः पूरी शक्ति के साथ संगठित होकर दिल्ली संसद घेराव के लिये कूच के लिए तैयार रहें और आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी जिसमें भारतीय किसान यूनियन स्वराज के नेतृत्व में कासगंज एटा अलीगढ़ हाथरस फीरोजाबाद सहित पूर्वाचंल से किसान भाई शामिल होगे
पंचायत को प्रदेश प्रभारी आशीष पाण्डेय, संगठन मंत्री श्रीपाल यादव वैद्य जी, राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा शैलेश यादव, राष्ट्रीय सचिव वीरेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष डा० निर्भय सिंह मण्डल अध्यक्ष अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ मनोज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीयों ने संबोधित किया
पंचायत में अमर सिंह चौहान, तौफ़ीक़ खान, राशिद खान, अकर खान, पुष्पेन्द्र दीक्षित, विनोद चौहान, अमर सिंह राजपूत, अमित तिवारी, उमेश दीक्षित, मेघसिह कश्यप, कलियान सिंह कुशवाहा, हरवीर सिंह यादव, प्रवीन शर्मा, मौनू निषाद, हरदेश यादव,सत्यवीर यादव, धर्मंवीर सिंह यादव, सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks