वहू के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद ससुर भी संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूले

ससुरालीजन बता रहे आत्महत्या मैके पक्ष बता रहा दहेज हत्या।

वहू के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद ससुर भी संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूले।

ससुरालीजन बता रहे आत्महत्या मैके पक्ष बता रहा दहेज हत्या।

मौतों का कारण स्पष्ट नहीं हत्या करने वाला क्यों स्वयं लगायेगा फांसी?

एटा 12 मई जनपद के थाना कोतवाली मलावन क्षेत्र के ग्राम अकबर पुर में तीन वर्ष पूर्व व्याह कर आई 23 वर्षीय नवविवाहिता प्रियंका ने अपनी ससुराल में बीती रात्रि घर के अंदर कमरे में फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
वहीं घर में पुत्रवधू के फांसी पर झूल जाने की खबर के बाद 60 वर्षीय बुजुर्ग फूल सिंह पुत्र भूपाल सिंह ने भी जेल जाने व पुलिस के भय से फांसी लगाकर अपनी जान गांव के बाहर स्थित एक ववूल के पेड़ पर लटककर दे दी।

एक ही परिवार में ससुर व पुत्रवधू की एक साथ मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रभारी निरीक्षक मलावन प्रवीण कुमार ने बताया की मृतिका प्रियंका की शादी 3 वर्ष पूर्व फूल सिंह के पुत्र सुभाष से हुई थी।
उसका मैका फरूखाबाद के बेवर में है तथा उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।।
शादी के बाद प्रियंका की एक पुत्री व एक पुत्र है।
पति राज मिस्त्री का कार्य करता है घर में पति पत्नी के अलावा सास ससुर तथा प्रियंका के दो बच्चे ही निवास करते हैं।

यह भी जानें – गुजरात से मजदूरों को लेकर आई ट्रेन में गुजरात के दलालों ने मजदूरों को भी नहीं बक्सा

परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

प्रियंका के भाई की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दहेज हत्या में पति सुभाष व अन्य परिजनों के विरुद्ध दर्ज कर ली गई है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक ससुर फूल सिंह की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
पुलिस ने फूल सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है पुलिस मामले की जांच कर रही है घटना का कारण दहेज हत्या है या कोई अन्य 60 वर्षीय फूल सिंह ससुर की मौत गांव के बाहर थोड़ी दूर स्थित एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर लटकने से हुई है।
हो सकता है पुत्र वधू की मौत के बाद वृद्ध भी टेंशन में आ गया हो और उसने यह कदम उठा लिया हो परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
तहरीर प्राप्त होने पर उसे भी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच क्षेत्राधिकारी सकीट देव आनंद को सोंप दी गई है।
Rpt=A P Chauhan

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks