चार लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

चार लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

एटा। जनपद एटा में चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने तीन को होम आइसोलेट किया है, जबकि एक अन्य मरीज की तलाश जारी है। वहीं जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2520 तक पहुंच गई है। ये सभी लोग त्योहार पर अपने-अपने घर लौटे हैं।
प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जिले में मारहरा ब्लॉक के गांव मुहद्दीपुर निवासी एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके साथ ही निधौलीकलां ब्लॉक के गांव गोखनी निवासी एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव में युवक व अलीगंज क्षेत्र के गांव में एक अधेड़ कोरोना पॉजिटिव निकला। इसमें से तीन को स्वास्थ्य विभाग दुआरा आइसोलेट किया गया है। वहीं निधौली कलां ब्लॉक के एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद युवक फरार हो गया है। पॉजिटिव निकले व्यक्ति की स्वास्थ्य टीम तलाश मे जुट गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks