प्रतापगढ़ में जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एसएचओ सस्पेंड

यूपी : प्रतापगढ़ में जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एसएचओ सस्पेंड

  • मरने वालों में दो सगे भाई और उनके मामा हैं.

ज़िले में जहरीली शराब पीने के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में दो सगे भाई और उनके मामा हैं. वहीं, जहरीली शराब पीने से एक शख्स की हालत गंभीर हो गई है. उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है.

मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के बाबा गांव कटरिया का है. तीनों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. घटना के सामने आने के बाद एसपी ने उदयपुर के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. मृतक के परिवार में मातम छा गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इससे पहले हाल ही में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में भी जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले जिला आबकारी अधिकारी समेत चार लोगों को सस्पेंड कर दिया गया था. जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत के बाद चित्रकूट के जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन, आबकारी निरीक्षक अशरफ अली सिद्दीकी, आबकारी आरक्षी सुशील कुमार पांडे और संदीप मिश्रा को भी सस्पेंड कर दिया गया था.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks