2 साल में उत्तर प्रदेश की पुलिस 8 बार आई और लौट गई, मगर खाली हाथ।

उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर और मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार को मोहाली की कोर्ट में पेश किया गया है। वह यहां रोपड़ की जेल में बंद था और 6 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने का आदेश दिया था। आज कड़ी सुरक्षा में अंसारी को पुलिस रोपड़ जेल से मोहाली लेकर पहुंची। साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस भी उसे ले जाने की आस लेकर आई थी, मगर खाली हाथ लौटना पड़ा। स्थानीय कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई 12 अप्रैल तय करते हुए अंसारी को फिर से रोपड़ जेल भेज दिया। बता दें कि इससे पहले पिछले 2 साल में उत्तर प्रदेश की पुलिस 8 बार आई और लौट गई, मगर खाली हाथ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks