सरकार का ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर गरीबों के साथ छलावा

*इटावा न्यूज़**सरकार का ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर गरीबों के साथ छलावा*

*इटावा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाया हुआ मिशन प्रेरणा ऐप के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों के अध्यापकों को पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जा रहा है और उस पाठ्यक्रम को अध्यापक विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर जिसमें अभिभावक गण जुड़े हुए हैं को उपलब्ध कराया जाता है तथा ग्रुप के माध्यम से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है*

*ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश अभिभावकों पर एंड्रॉयड फोन न उपलब्ध होने के कारण उनके बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पहले उन बच्चों को चयन कर जिनके पास एंड्रॉयड फोन नहीं है उन्हें एंड्रॉयड फोन उपलब्ध कराएं जिससे उन बच्चों को भी पढ़ाया जा सके जो एंड्रॉयड फोन न होने के कारण नहीं पढ़ पा रहे हैं*

*कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर सरकार द्वारा केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है*

*कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा की इस महामारी मे जहाँ गरीब अपने दो वक़्त के खाने के लिए परेशान है ऐसे मे गरीबो के बच्चो की शिक्षा का ऑनलाइन पढ़ाई का सबाल आ खड़ा हुआ ऐसे मे गरीब बच्चो के लिए एंड्रॉइड फोन की व्यवस्था करे या परिवार का भरण पोषण*

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks