एक अप्रैल से चलेगी एटा से आगरा तक विशेष ट्रेन

एक अप्रैल से चलेगी एटा से आगरा तक विशेष ट्रेन
एटा। लॉकडाउन के बाद बृहस्पतिवार से एटा स्टेशन से आगरा फोर्ट तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिसमें एक स्लीपर बोगी के साथ अन्य डिब्बे अनारक्षित रहेंगे। पहली ट्रेन आगरा फोर्ट से एटा स्टेशन पर पहुंचेगी। जिसकी समय सारिणी में बदलाव किया गया है। वहीं एटा से आगरा फोर्ट तक जाने वाली ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन बृहस्पतिवार से आरंभ किया जा रहा है। इसकी समय सारिणी में बदलाव किया गया है। आगरा फोर्ट से एटा स्टेशन तक 30 जून तक प्रतिदिन ट्रेन का संचालन किया जाएगा। वहीं एटा से आगरा फोर्ट तक 3 अप्रैल से ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। एक अप्रैल को पहली ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन से चलकर एटा स्टेशन पर पहुंचेगी।

आगरा फोर्ट से शाम के पांच बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान करेगी और शाम के आठ बजे एटा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं तीन अप्रैल को टूंडला जंक्शन से शाम पांच बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन एटा स्टेशन पर शाम सात बजे पहुंचेगी। वहीं आगरा फोर्ट से एटा स्टेशन तक ट्रेन का संचालन 30 जून तक और एटा से आगरा फोर्ट तक 2 जुलाई तक किया जाएगा। वहीं टूंडला से एटा तक ट्रेन का संचालन 2 जुलाई तक और एटा से टूंडला तक 30 जून तक किया जाएगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks